नई दिल्ली, फरवरी 23 -- वेस्टइंडीज ने सोमवार को जिम्बाब्वे को टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में 107 रनों से करारी शिकस्त दी। शिमरन हेटमायर और रोवमैन पॉवेल की धमाकेदार पारियों की बदौलत वेस्टइंडीज ने छह विकेट पर 254 रन बनाए जो टूर्नामेंट के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। हेटमायर और पॉवेल के बीच शतकीय साझेदारी भी हुई। 255 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 17.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रन ही बना सकी। जिम्बाब्वे की विश्व कप इतिहास की सबसे बड़ी हार में से एक है। वेस्टइंडीज के 255 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम बाएं हाथ के स्पिनर मोती (28 रन पर चार विकेट) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के सामने 17.4 ओवर में 147 रन पर सिमट गई। बाएं हाथ के स्पिनर हुसैन ने 28 रन देकर तीन जबकि मैथ्यू फोर्ड ने 27 रन देकर दो ...