नई दिल्ली, जुलाई 8 -- वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच खेला गया दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। दोनों ही टीमों ने एटिंगुआ में खेले गए मुकाबले में रनों का अंबार लगाया। हालांकि मैच का रिजल्ट नहीं निकल सका। इसके साथ ही वेस्टइंडीज ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीती। यह 23 सालों में श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज की पहली टेस्ट सीरीज जीत है। मैच ड्रॉ होने के बाद भी दोनों टीमों को अंक मिले हैं। हालांकि 2025-27 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की पॉइंट्स टेबल में दोनों टीमों के पायदान में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ऑस्ट्रेलिया की टीम शीर्ष पर बरकरार है, जबकि दक्षिण अफ्रीका तीन जीत के साथ दूसरे पायदान पर है। भारतीय टीम इस समय तालिका में पांचवें स्थान पर मौजूद है।श्रीलंका छठे स्थान पर श्रीलंका की टीम ने दूसरे टेस्ट में अपनी दूसरी पारी में 251/9 पर घोषित की औ...