वेस्टइंडीज ने टी20 सीरीज में मचाया धमाल, मगर ये कसक फिर रह गई अधूरी; कप्तान बोले- 'हम बहुत करीब हैं'
नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- भारत बनाम वेस्टइंडीज पांचवां टी20 बारिश की भेंट चढ़ा, जिस वजह से 5 मैच की यह सीरीज 2-2 से ड्रॉ हुई। सीरीज ड्रॉ होने का दुख सबसे ज्यादा वेस्टइंडीज को हुआ क्योंकि वह 24 साल बाद भारत में कोई सीरीज जीतने के इतने करीब पहुंची थी। वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ इस टी20 सीरीज में खूब धमाल मचाया। उन्होंने टीम इंडिया के हर सवाल के जवाब दिए। दूसरे टी20 में तो उन्होंने 250 रनों का हैरतअंगेज टारगेट भी चेज कर डाला। वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने इस सीरीज में अपना सब कुछ दिया, मगर वह सीरीज को अपने नाम नहीं कर पाए। वेस्टइंडीज ने भारत में आखिरी सीरीज 2002 में जीती थी। ऐसे में उन्हें यह कसक लेकर वापस लौटना होगा। वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप ने हालांकि टीम के खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की और उन्होंने कहा कि वह भारत में सीरीज जीतने के करीब है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.