नई दिल्ली, जून 29 -- भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड में चल रहे टी20 वर्ल्ड कप में शीर्ष एशियाई टीम के तौर पर 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक खेलों के लिए क्वालीफाई कर लिया है जबकि पुरुष टीम को सीधे क्वालीफाई करने के लिए इस साल के आखिर में विश्व रैंकिंग में महाद्वीप की शीर्ष टीम बनना होगा। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सोमवार को क्वालीफिकेशन मानदंडों की घोषणा की। क्रिकेट ओलंपिक में सौ साल बाद लौट रहा है और पुरुष तथा महिला वर्गों में छह-छह टीमें भाग लेंगी। आईसीसी ने कहा, ''ऑस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन (इंग्लैंड), भारत और दक्षिण अफ्रीका ने चल रहे आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में क्रमश: ओशियाना, यूरोप, एशिया और अफ्रीका से शीर्ष रैंकिंग वाली टीम के तौर पर छह टीम वाली महिला स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया है।'' आईसीसी ने कहा, ''मौजूदा वनड...