नई दिल्ली, जून 28 -- वेस्टइंडीज के दो बल्लेबाजों ने मिलकर टेस्ट क्रिकेट में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड कायम कर दिया है। कैरेबियाई टीम के कप्तान रोस्टन चेज ने श्रीलंका के खिलाफ दोहरा शतक जड़ने वाले आमिर जंगू के साथ मिलकर टेस्ट क्रिकेट में एक नया इतिहास लिख दिया है। आमिर जंगू और रोस्टन चेज के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में छठे विकेट या इससे नीचे के विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने के वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हो गया है। दोनों ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में 401 रनों की साझेदारी की और एक नई उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली। आमिर जंगू ने तो फिर भी दोहरा शतक जड़ दिया, लेकिन कप्तान रोस्टन चेज दोहरे शतक से जरा से चूक गए। वे 194 रनों पर जाकर नर्वस 190 का शिकार हो गए। हालांकि, तब तक दोनों ने मिलकर 400 से ज्यादा रनों की साझेदारी कर ली थी। टेस्ट क्रिकेट के 10...