नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरे टी20 मैच में 250 रन चेज कर लिए थे। ऐसे में जब तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 223 रन बनाए तो सभी को लग रहा था कि कैरेबियाई टीम इस मैच को जीत लेगी, क्योंकि इंदौर का ग्राउंड काफी छोटा है। एक तरफ की बाउंड्री तो करीब 55 मीटर थी। हालांकि, भारतीय गेंदबाजी के आगे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज आखिर में फीके नजर आए और भारत ने 14 रन से जीत दर्ज कर ली। भले ही वेस्टइंडीज को इस मैच में हार मिली, लेकिन फिर भी एक स्पेशल रिकॉर्ड कैरेबियाई टीम ने बना दिया। दरअसल, वेस्टइंडीज की टीम पहली ऐसी टीम है, जिसने रन चेज में बिना अर्धशतक लगाए दूसरी बार 200 से ज्यादा रन बनाए हैं। कोई और टीम एक से ज्यादा बार ये करिश्मा नहीं कर पाई है। कैरेबियाई टीम की ओर से इस मैच में दो बल्लेबाजों ने 40 से ज्यादा र...