चम्पावत, मई 30 -- योगेश जोशी, चम्पावत। सरस्वती शिशु मंदिर मादली में वेशभूषा प्रतियोगिता हुई। जिसमें तन्मय और कव्या ने पहला स्थान हासिल किया। विजेताओं को मुख्य अतिथि रिटायर्ड कैप्टन मनोज पांडेय ने पुरस्कार दिए। शनिवार को शिशु मंदिर स्कूल में वेशभूषा प्रतियोगिता हुई। प्राथमिक वर्ग में तन्मय चौधरी, उसमा सरकार दूसरे और वंश बिष्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया। पूर्व प्राथमिक वर्ग मे कव्या, पवन सिंह और गरिमा बस्वाल पहले तीन स्थान पर रहे। इधर बाद में शिशु भारती का गठन भी किया। सर्वसम्मति से अनुष्का बोहरा को अध्यक्ष, यश चौधरी सेनापति, तमन्ना मंत्री, दीपांशु बिष्ट को उप सेनापति बनाया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नवीन पांडेय, भैरव कार्की, हीराबल्लभ ओली, देवीलाल वर्मा, बची सिंह, तुलसी प्रसाद ओली, सीमा बोहरा, शंकर भट्ट, मीना तड़ागी, दीपा, रेनू, सुमन न...