वेशभूषा प्रतियोगिता में बच्चों ने प्रस्तुत की अनुशासन और स्वच्छता की मिसाल
शामली, अप्रैल 27 -- शामली। शहर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शिशु वाटिका में विद्यालय की वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में स्वच्छता, अनुशासन और आत्मविश्वास की भावना को बढ़ावा देना था। प्रधानाचार्या पल्लवी ऐरन ने प्रतियोगिता को संबोेधित करते हुए कहा कि स्वच्छ और सुसज्जित वेशभूषा विद्यार्थियों के व्यक्तित्व को निखारती है। यह न केवल उनका आत्मविश्वास बढ़ाती है, बल्कि उनमें अनुशासन और सकारात्मक सोच को भी प्रोत्साहित करती है। प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल के रूप में ऋचा संगल, रमा शर्मा और मांगे राम शर्मा ने अपनी भूमिका निभाई। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा प्रथम से कनक शहरावत, अविका भारद्वाज और भरत सिंह मलिक, कक्षा द्वितीय से माधव गिरधर, और अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.