नोएडा, सितम्बर 5 -- ग्रेटर नोएडा, सीएल मौर्य। शहर के जेपी गोल्फ कोर्स में चल रही द गोल्फ चैंपियनशिप लीग (टीजीसीएल) सीजन-4 का खिताब वेव सिटी की टीम वेव राइडर्स ने अपने नाम कर लिया। चार दिन तक चले कड़े मुकाबले में टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शनिवार को चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। राइडर कप-स्टाइल टीम फॉर्मेट में हुई इस स्पर्धा में वेव राइडर्स के खिलाड़ियों का बेहतरीन तालमेल रहा। महिला पेशेवर में रिद्धिमा दिलावरी और जैस्मीन शेखर, जबकि पुरुष पेशेवर में शौर्य भट्टाचार्य और अर्जुन शर्मा ने टीम का प्रतिनिधित्व किया। रिद्धिमा दिलावरी के शानदार प्रदर्शन ने टीम की जीत को यादगार बना दिया। कप्तान सिमरजीत और उप-कप्तान आशीष कपूर ने पूरी प्रतियोगिता में टीम को रणनीतिक रूप से एकजुट रखा। टीम के प्रसिद्ध खिलाड़ी के रूप में भारतीय हॉकी के दिग्गज जफर इकबाल ...