देहरादून, मई 11 -- देहरादून। द टोंसब्रिज स्कूल में द्वितीय हंसराज मेमोरियल टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन हो गया है। वेल्हम गर्ल्स स्कूल और द ओएसिस स्कूल को ओवरऑल ट्रॉफी मिली। प्रतियोगिता में उत्तराखंड के 30 प्रतिष्ठित स्कूलों और 350 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के आधार पर गर्ल्स कैटेगरी की ओवरऑल ट्रॉफी वेल्हम गर्ल्स स्कूल और बॉयज कैटेगरी की ओवरऑल ट्रॉफी द ओएसिस स्कूल को प्रदान की गई। खिलाड़ियों ने पूरे आयोजन के दौरान अनुशासन, खेल भावना और बेहतरीन प्रतिभा का परिचय दिया। प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी व राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील शर्मा रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...