देहरादून, मई 21 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। वेल्हम गर्ल्स स्कूल की छात्राओं का तीन दिवसीय 'आई.ए.वाई.पी.' टूर लैंसडाउन से लौट आया है। इस दौरान छात्राओं ने घने जंगलों में ट्रेकिंग और विभिन्न चुनौतीपूर्ण एडवेंचर गतिविधियों में हिस्सा लिया। छात्राओं ने लैंसडाउन के आसपास विशेष स्वच्छता अभियान भी चलाया, जिसमें सिविल जज प्रिया साह ने खुद शामिल होकर छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और उन्हें देश का भविष्य बताया। उन्होंने इस सफल आयोजन के लिए स्कूल की प्रधानाचार्य विभा कपूर, शिक्षक ज्योति वासुदेव, अर्पिता मालेंकर, पवन देवली और हिमालयन गैंगेज ट्रैक्स एंड टूर्स के प्रबंध निदेशक राजीव जोशी की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी ऐसी गतिविधियां जारी रखने का आग्रह किया। यह भी पढ़ें- वेल्हम गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने देखा लैंसडाउन यह भी पढ़ें- स्काउट-गाइड प...