वेल्डिंग मिस्त्री गोविंदा का शव पहुंचते मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम
सीवान, जून 9 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के पकड़ी थनकही टोला गांव निवासी युवक गोविंदा कुमार की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद सोमवार को उसका शव गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही शव घर पहुंचा, पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। परिजनों के चीत्कार और विलाप से माहौल गमगीन हो उठा। मृतक की मां रम्भा देवी, पिता रामाश्रय राम तथा भाई सुजीत कुमार और राधेश्याम कुमार का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव के लोग और रिश्तेदार उन्हें ढांढस बंधाने में जुटे रहे, लेकिन परिवार के सदस्यों का दुख कम नहीं हो रहा था।
दुर्घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, पकड़ी गांव निवासी रामाश्रय राम का पुत्र गोविंदा कुमार अपने मामा के घर गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र स्थित सियाडी मठिया गांव जा रहा था। वह अपने भगिना को लेने के लिए बाइक से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.