वेल्डिंग दुकान में आपसी विवाद को लेकर युवक पर हमला, गंभीर हालत में भागलपुर रेफर
बांका, मई 23 -- अमरपुर। निज संवाददाता अमरपुर शहर के बस स्टैंड चौक स्थित एक वेल्डिंग दुकान में आपसी विवाद के दौरान हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी युवक की पहचान वार्ड संख्या-2 डुमरामा मोहल्ला निवासी मु. नुरैन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मु. नुरैन अपने रिश्तेदार मु. असगर की वेल्डिंग दुकान में हेल्पर का काम करता है। इसी दौरान वार्ड संख्या-13 मुस्लिम मोहल्ला निवासी मु. बरकत वहां पहुंचा और परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने लगा। विरोध करने पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। आरोप है कि मु. बरकत ने लोहे की रॉड से हमला कर मु. नुरैन को गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने घायल युवक को इलाज के लिए अमरपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉ. सौरभ कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.