बिजनौर, जून 10 -- चांदपुर के जलीलपुर मार्ग स्थित एक वेल्डिंग की दुकान पर मरम्मत के दौरान प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। घटना से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार चांदपुर के मोहल्ला चिम्मन निवासी कामेश कुमार की प्राइवेट बस मरम्मत के लिए बुधवार को ड्राइवर द्वारा जलीलपुर मार्ग स्थित एक वेल्डिंग की दुकान पर लाई गई थी। वेल्डिंग का कार्य चल रहा था, तभी अचानक बस में आग लग गई। यह भी पढ़ें- वेल्डिंग करते समय बस में लगी भयंकर आग कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बस धू-धू कर जलने लगी। बस में आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रय...