वेल्डिंग की दुकान पर गैस सिलेंडर फटा, तीन लोग गंभीर रूप से झुलसे
पीलीभीत, जुलाई 13 -- पीलीभीत। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के जोगीठेर में वेल्डिंग की दुकान पर सोमवार सुबह गैस सिलेंडर में भीषण विस्फोट हो गया। हादसे में दुकानदार समेत तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जबकि एक घायल को परिजन निजी वाहन से बरेली इलाज के लिए ले गए। बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जोगीठेर बाजार में सोमवार सुबह एक वेल्डिंग की दुकान पर अचानक गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया। ग्राम टिकरी निवासी 60 वर्षीय ट्रक ड्राइवर बाहिद अली अपने ट्रक की टंकी में वेल्डिंग कराने के लिए जोगीठेर स्थित मोनीष की दुकान पर पहुंचे थे। जैसे ही वेल्डिंग का काम शुरू होने वाला था, तभी अचानक सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। विस्फोट इतना तेज था कि दुकानदार मोनीष, ट्रक ड्राइवर बाहिद अली और ट्रक मालिक रवि गंभीर रूप से झुलस गए। धम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.