वेल्डिंग की चिंगारी से किसान के घर में लगी आग, लाखों का नुकसान
उरई, जून 27 -- कोंच। संवाददाता ग्राम पनयारा निवासी किसान के कच्चे घर में शनिवार को आग लगने से लाखों का सामान जलकर राख हो गया। किसान किसी काम से कोंच गए थे। आग लगने की सूचना पर वह तुरंत गांव पहुंचे। तब तक ग्रामीण आग बुझाने में जुटे थे।पीड़ित धर्मेंद्र निवासी ग्राम पनयारा ने एसडीएम हेमंत पटेल को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनके घर के बगल में विजय पटेल के यहां वेल्डिंग मशीन से काम चल रहा था। आशंका है कि उसी मशीन की चिंगारी से उनके छप्पर में आग लगी। आग से घर में रखा 8 क्विंटल गेहूं, 15 क्विंटल भूसा, एक साइकिल, पंखा, कूलर समेत गृहस्थी का सारा सामान जल गया। पीड़ित के अनुसार कुल नुकसान करीब एक लाख रुपये का है। धर्मेंद्र ने प्रशासन से जांच कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है। एसडीएम ने मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.