वेलेंटाईन डे पर हमले में मामा की जमानत खारिज
बरेली, मई 20 -- वेलेंटाइन-डे पर भांजी के ऊपर हमला करने के मामले में विशेष जज पॉक्सो एक्ट द्वितीय नरेंद्र प्रकाश की विशेष कोर्ट ने आरोपी मामा प्रिंस गौतम की जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। विशेष लोक अभियोजक कुलदीप श्रोतिय ने बताया कि थाना सुभाषनगर में छात्रा के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप था कि उनकी नाबालिग बेटी 14 फरवरी 2026 की दोपहर सबा दो बजे ऑटो से उतरकर स्कूल घर लौट रही थी। रास्ते में पीछे से उसके मामा प्रिंस गौतम निवासी ग्राम बिरियाडांड़ी, दातागंज ने धारदार हथियार से हमला किया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। पीड़िता ने मामा पर अश्लील मैसेज भेजकर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी प्रिंस गौतम के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.