मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। राजद अधिवक्ता प्रकोष्ठ की जिला इकाई ने एडवोकेट्स वेलफेयर स्टांप की कीमत 25 से बढ़ाकर 50 रुपये करने के सरकार के निर्णय का विरोध किया है। मंगलवार को प्रकोष्ठ की जिला इकाई की बैठक में प्रस्ताव पारित कर इसे गरीब विरोधी बताया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष संतोष बसंत ने की। बैठक में सुनील कुमार, राजेश कुमार, मोहम्मद मुमताज, प्रेम कुमार, श्यामसुन्दर सहित अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...