घाटशिला, मई 5 -- मुसाबनी। यूथ यूनाइटेड के पदाधिकारियों ने सोमवार को बीडीओ पवन कुमार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख है कि मुसाबनी नंबर-03 उत्तरी बादिया पंचायत में हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड कंपनी ने वेलफेयर मैदान का निर्माण कराया था। इसके साथ ही इसकी चहारदीवारी, दो मुख्य गेट और एक छोटा गेट का निर्माण पूर्व में कराया था। लेकिन सभी कंपनी बंद होने के बाद बिना रखरखाव के वेलफेयर मैदान का लोहे का गेट जर्जर और बर्बाद हो चुका है। इस वजह से मैदान में गाय,बैल एवं अन्य जीव जंतु घूमते रहते हैं। इस मैदान को गंदा करते हैं। इसके अलावा शाम के समय असामाजिक तत्वों का जमावड़ा मैदान में लगा रहता है। यह भी पढ़ें- पंचायत की भूमि पर बनी मस्जिद को हटाने के लिये दिया पत्र इस मैदान में मुसाबनी के बच्चे खेलने के लिए आते हैं। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि वेल...