रांची, अप्रैल 4 -- रांची, संवाददाता। एचईसी की चार यूनियनों ने वेलनेस सेंटर को बेचने के प्रस्ताव का कड़ा विरोध किया है। यूनियनों का कहना है कि वर्ष 2018 में एचईसी अस्पताल को बेचने का फैसला एक बड़ी गलती थी और अब वेलनेस सेंटर को बेचकर उस गलती को दोहराने नहीं दिया जाएगा। यूनियन नेताओं ने कहा कि एचईसी अस्पताल के बिक जाने के बाद कर्मचारियों को इलाज के लिए रिम्स जैसे बाहरी अस्पतालों पर निर्भर होना पड़ रहा है। यदि वेलनेस सेंटर भी बेच दिया गया, तो कर्मचारियों की शेष मेडिकल सुविधाएं भी समाप्त हो जाएंगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जब एचईसी अस्पताल को पारस अस्पताल को सौंपा गया था, तब कर्मचारियों के इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए थी, लेकिन उस समय के प्रबंधन ने कर्मचारियों की समस्याओं को नजरअंदाज किया। चारों यूनियनों ने स्पष्ट रूप से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.