नई दिल्ली, मार्च 23 -- डिग्री प्राप्त करने के साथ ही समाप्त नहीं होती लर्निंग, शिक्षा आजीवन प्रक्रिया: प्रो. योगेश सिंह 'पर्यटन, सामुदायिक विकास और आजीवन शिक्षा: समकालीन भारत में नीतिगत परिप्रेक्ष्य और अवसर' विषय पर डीयू में हुआ विशेषकार्यक्रम का आयोजननई दिल्ली। प्रमुख संवाददातापर्यटन में अब लोग केवल स्थान को नहीं बल्कि अनुभव को महत्व देने लगे हैं, जो पर्यटन के बदलते स्वरूप को दर्शाता है।उक्त बातें केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने दिल्ली विश्वविद्यालय के सतत शिक्षा एवं विस्तार विभाग द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में कही। उन्होंने कहा कि वेलनेस टूरिज्म में भारत दुनिया में अग्रणी है। अभी भारत की जीडीपी में पर्यटन का योगदान 5 फीसद के करीब है जिसे वर्ष 2047 तक 10 फीसद तक ले जाना है।'पर्यटन, सामुदायिक विकास और आज...