नई दिल्ली, फरवरी 26 -- नई दिल्ली, का.सं.। वेलकम इलाके में युवक की गर्दन पर चाकू रखकर लूट का मामला सामने आया है। नंद नगरी निवासी 31 वर्षीय आशीष 20 फरवरी की रात भाई की पंचर दुकान के पास से कुछ दूरी पर लघुशंका के लिए गए थे। तभी पीछे से आए बदमाश ने उनकी गर्दन पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी दी और जेब से 1500 रुपये, पर्स व आधार कार्ड लूटकर फरार हो गया। शोर मचाने पर लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की और ईंट-पत्थर मारकर गिरा भी दिया, लेकिन वह भाग निकला। पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...