भागलपुर, जून 19 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता कोतवाली थाना क्षेत्र के वेरायटी चौक के पास बुधवार की शाम साढ़े चार बजे बदमाश ने बच्चे के गले से सोने का लॉकेट छीन लिया। गोराडीह थाना क्षेत्र के बिरनौध की रहने वाली बच्चे की मां रानी प्रिया ने कोतवाली थाना में केस दर्ज कराया है। उसने बताया है कि वह अपने तीन साल के बेटे और बहन के साथ खरीदारी करने के लिए भागलपुर आई थी। वेरायटी चौक के पास सामान खरीदने के एक बदमाश पीछे से आकर उनके बेटे के गले में पहने हुए सोने का लॉकेट झपट्टा मारकर छीन लिया और भाग निकला। लॉकेट छीनने के दौरान बच्चा चिल्लाया। लेकिन बदमाश भागने में सफल रहा। केस दर्ज किए जाने के बाद कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी को खंगाला है लेकिन आरोपी की पहचान नहीं हो सकी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...