बक्सर, जनवरी 5 -- फोटो संख्या 26 कैप्शन - सोमवार को वेयरहाउस के निरीक्षण के बाद हस्ताक्षर करती डीएम साहिला। बक्सर। शहर के बाजार समिति से सटे सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का सोमवार को डीएम साहिला ने मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने वेयर हाउस में लगे सीसीटीवी और अग्निशमन यंत्रों की क्रियाशीलता की जांच की। इसके अलावा वहां साफ-सफाई व बिजली संचालन को लेकर उप निर्वाचन अधिकारी मनिरूल शेख को निर्देशित किया। मौके पर भवन प्रमण्डल के सहायक अभियंता नीतेश कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...