बरेली, मार्च 13 -- बरेली। डीएम अविनाश सिंह ने परसाखेड़ा स्थित ईवीएम और वीवीपेट वेयर हाउस का राजनैतिक पार्टियों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने वेयरहाउस की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखे जाने व सुरक्षा के दृष्टिगत सीसीटीवी कैमरा के सतत संचालन के साथ-साथ कम से कम एक महीने का बैकअप प्रत्येक दशा में संरक्षित किए जाने के निर्देश दिए। निर्देश दिया कि मशीनों के एक तल से दूसरे तल पर परिवहन किए जाते समय विशेष ध्यान दिया जाए, जिससे वेयर हाउस की दीवारों को अनावश्यक रूप से क्षतिग्रस्त होने से बचाया जा सके। सुरक्षा कर्मियों को प्रत्येक समय विशेष सतर्क रहने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) संतोष कुमार सिंह व जनपद के ई.वी.एम. प्रभारी एवं बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी पवन कुमार सिंह उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.