दरभंगा, जून 12 -- दरभंगा। डीएम कौशल कुमार ने गुरुवार को ईवीएम और वीवीपैट वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समाहरणालय परिसर स्थित वेयर हाउस के गोदाम की स्थिति एवं रखे गए ईवीएम का जायजा लिया। साथ ही बहादुरपुर प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित वेयर हाउस के आंतरिक गोदाम की स्थिति एवं ईवीएम का अवलोकन किया। मौके पर सिटी एसपी अशोक कुमार चौधरी, उप निर्वाचन पदाधिकारी सुरेश कुमार, राजनीतिक दलों की ओर से देवेंद्र कुमार झा, धनंजय कुमार, सत्यनारायण पासवान, जवाहर लाल शर्मा, गोपाल ठाकुर, दुर्गानंद आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...