बक्सर, दिसम्बर 15 -- बक्सर। सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का सोमवार को डीएम साहिला हीर व एसपी शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से त्रैमासिक आंतरिक निरीक्षण किया। इस क्रम में भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के आलोक में वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी व अग्निशमन यंत्रों की कार्यशीलता की जांच की। साथ ही वहां की साफ-सफाई व बिजली संचालन से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए मौके पर उपस्थित उप निर्वाचन पदाधिकारी मनिरूल शेख को निर्देशित किया गया। मौके पर सहायक जिला अग्निशमन पदाधिकारी सत्यदेव प्रसाद, बक्सर, कार्यपालक अभियंता सूर्यप्रकाश सिंह सहित सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...