मऊ, मई 26 -- मऊ, संवाददाता। जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार मंगलवार को ईवीएम एवं वीवीपैट वेयरहाउस का वाह्य निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, परिसर की साफ-सफाई तथा प्रवेश द्वार पर सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था पूरी सतर्कता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनें निर्वाचन प्रक्रिया की संवेदनशील सामग्री हैं। अत: उनकी सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखी जाए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस के बाहरी परिसर, सुरक्षा में तैनात कार्मिकों तथा अन्य व्यवस्थाओं को सक्रिय रखने के निर्देश दिए। संबंधित अधिकारियों ने जिलाधिकारी को स...