गिरडीह, मार्च 14 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी रामनिवास यादव ने शुक्रवार को सदर प्रखंड कार्यालय स्थित ईवीएम वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। उन्होंने वेयर हाउस की विधि व्यवस्था से संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की। इसकी सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। सीसीटीवी व अन्य उपकरणों की स्थिति और रख-रखाव का जायजा लिया। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का भी निरीक्षण किया। परिसर का अवलोकन के क्रम में सुरक्षा के अलावा विद्युत व्यवस्था, बीयू हॉल, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, जनरेटर रूम, तैनात सुरक्षा बलों के लॉग बुक, अग्निशमन यंत्र सहित अन्य व्यवस्थाओं तथा कमरों के सीलिंग आदि का जायजा लिया। मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित विभिन्न दलों के प्रतिनिधि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.