लखनऊ, मई 19 -- निगोहां,(लखनऊ) संवाददाता। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निगोहां थाना क्षेत्र के लालपुर दखिना टावर के पास रविवार की भोर में ड्यूटी से घर लौट रहे एक वेयरहाउस कर्मी के साथ हुई सनसनीखेज लूट का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर पर्दाफाश कर दिया। तकनीकी साक्ष्यों और 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली। वारदात में शामिल दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। मूल रूप से रायबरेली जनपद के बछरावां थाना क्षेत्र के सेहगो पश्चिम गांव निवासी अजीत सिंह मोहनलालगंज स्थित एलजी वेयरहाउस में कार्यरत हैं। रविवार की भोर में करीब 3 बजकर 20 मिनट पर जब वे ड्यूटी समाप्त कर अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे तभी लालपु...