भागलपुर, अप्रैल 4 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जीवन जागृति सोसायटी और एस-सीरीज फिल्म्स प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बन रही वेब सीरीज 'संजीदगी एक पहेली' की दो दिवसीय अभिनय कार्यशाला (वर्कशॉप) शुक्रवार को समाप्त हो गयी। शिविर में चयनित कलाकारों को उनके पात्रों की बारीकियों से अवगत कराया गया। निर्माता व लेखक डॉ. अजय सिंह एवं निर्देशक संजीव सुमन की देखरेख में कलाकारों को अभ्यास कराया गया। डॉ. अजय सिंह ने कहा कि यह फिल्म अंग क्षेत्र की प्रतिभाओं के माध्यम से एक बड़े सामाजिक बदलाव का प्रयास होगा। मौके पर चयनित कलाकार रानी चौधरी, प्रतिज्ञा सिंह, अंजनी राज ठाकुर, किरण जायसवाल, शोभा रावत, राज सिंह, विश्वा सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...