प्रयागराज, मार्च 14 -- वेब सीरीज 'संकल्प' में शहर के दो कलाकार साकिब सिद्दीकी और महेंद्र कुमार की भूमिका को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। यह सीरीज सत्ता के संघर्ष, राजनीतिक दांव पेच और नौकरशाही के इर्द-गिर्द घूमती है। 11 मार्च को रिलीज हुई वेब सीरीज में फिल्म अभिनेता महेन्द्र कुमार एटीएम रॉबर और शाकिब नामचीन फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर के गुरुकुल में सुरक्षा गार्ड का किरदार निभा रहे हैं। मशहूर फिल्म निर्माता व निर्देशक प्रकाश झा की इस वेब सीरीज में फिल्म अभिनेता भगवान तिवारी, जीशान अय्यूब और कुब्रा सैत जैसे कलाकार शामिल हैं। करेली के रहने वाले शाकिब एक दशक से रंगमंच से जुड़े हैं। उन्होंने फिल्म युद्ध अर्जुन पंडित, वेब सीरीज कोर्ट कचहरी और तत्काल में भी किरदार निभाया है। बलजीत सिंह के निर्देशन में बन रही भोजपुरी फिल्म हलचल में मेकअप मैन का क...