मुरादाबाद, जून 18 -- जनपद के युवा जादूगर एवं पूर्व पार्षद चौधरी अजय दिवाकर उर्फ मिस्टर इंडिया ने वेब सीरीज द पिरामिड स्कीम में अभिनय कर मुरादाबाद का नाम रोशन किया है। इस वेब सीरीज की शूटिंग चार मई 2025 को ऋषिकेश में हुई थी, जबकि यह पांच जून को रिलीज की गई। सीरीज में मिस्टर इंडिया ने अपने जादू कौशल का प्रदर्शन करते हुए महत्वपूर्ण किरदार निभाया है। चौधरी अजय दिवाकर लंबे समय से जादू कला के माध्यम से भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने मतदाता जागरूकता, स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, तंबाकू निषेध, जल संरक्षण, परिवार नियोजन एवं एड्स नियंत्रण जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया है। यह भी पढ़ें- 'पंचायत', 'द फैमिली मैन' से भी ज्यादा है ...