वेब सीरीज देखकर करता था चोरी, पुलिस ने जुलूस निकालकर भेजा जेल
बिल्ल्होर, जुलाई 31 -- घाटमपुर। सजेती पुलिस ने एक शातिर ईनामिया चोर को गिरफ्तार किया है। वह बेव सीरीज देखकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने जेल भेजने से पहले बकायाद उसका जुलूस निकाला जिसमें वह चोरी को गलत काम व पुलिस को बाप बता रहा था। पूरे कस्बे में जुलूस निकालने के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया। एसओ अनुज भारती ने बताया कि बिलगवां निवासी अंशुमन उर्फ अंशू सचान शातिर किस्म का अपराधी है। बताया गया कि वह यू-ट्यूब व अन्य सोशल मीडिया साइट्स पर चोरी करने के साथ पुलिस के बचने के वीडियो देखता था और उसी तरह घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपित के खिलाफ कानपुर के बर्रा, कलेक्टरगंज, घाटमपुर, सजेती के साथ इटावा, फतेहपुर आदि थानों में पन्द्रह से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। पांच माह से फरार चल रहे आरोपित पर 25 हजार का इनाम भी था। एसओ ने बताया कि आरोपि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.