चाईबासा, फरवरी 1 -- गुवा सेल क्लब में शनिवार देर शाम एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें गुवा सेल में कार्यरत छह कर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में सेल के महाप्रबंधक आर.के. बंगा, महाप्रबंधक आर.के. सिन्हा तथा महाप्रबंधक प्रवीण कुमार ने सेवानिवृत्त कर्मियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों की आंखें नम हो गईं। सेवानिवृत्त होने वालों में किशोर कुमार सिंह, शक्ति सामंत, प्रभु नारायण राउत, नुवस होरो, लखन पूर्ति तथा पोटो सिंह शामिल थे। सभी ने वर्षों तक सेल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महाप्रबंधक प्रवीण कुमार ने कहा कि ये सभी कर्मी भले ही आज सेल से औपचारिक रूप से विदा ले रहे हों, लेकिन उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि ये कर्मी आ...