प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज। उप निबंधक कार्यालय में सोमवार सुबह जमीन के बैनामा कराने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आधार की वेबसाइट बंद होने के कारण बैनामे नहीं हो पा रहे हैं। जबकि टाइम स्लॉट मिलने के कारण आम नागरिक सुबह नौ बजे से ही यहां पहुंच गए थे। अफसरों का कहना है कि पिछले दिनों जमीन की रजिस्ट्री के लिए आधार सत्यापन अनिवार्य कर दिया गया है। जबसे यह नियम आया है तबसे परेशानी हो रही है। एआईजी स्टांप राकेश चंद्रा ने बताया कि उप निबंधक कार्यालयों से इसकी जानकारी मिली है। इसके लिए लखनऊ कार्यालय में बात की गई है। जल्द ही समस्या का समाधान निकला जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...