मेरठ, अप्रैल 16 -- नगर निगम की ऑनलाइन वेबसाइट पिछले एक हफ्ते से ठप पड़ी है। जिस कारण जन्म प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को साइट चली, लेकिन एक भी आवेदन पत्र अपलोड नहीं हो पाया। इस समस्या से परेशान कई आवेदकों ने नगर निगम कार्यालय में हंगामा किया। लोगों का कहना है कि स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र अनिवार्य दस्तावेज के रूप में मांगा जा रहा है। वेबसाइट न चलने के कारण वे समय पर प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पा रहे हैं, जिससे परेशानी आ रही है। कई स्कूलों ने दस्तावेज जमा करने के लिए सख्त समय सीमा तय कर रखी है, जिससे अभिभावकों की चिंता और बढ़ गई है। आरोप लगाया कि अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा रहा है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि ...