नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- वेपिंग कांड के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। वह पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 40वें मैच के दौरान ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते हुए नजर आए थे। उन्हें खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन दोषी पाया गया है। उनके खाते में डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) साथ ही जल्द सख्त कदम उठाने पर भी विचार कर रहा है। बयान के अनुसार, ''आईपीएल की साख को बनाए रखने के लिए बीसीसीआई गलती करने वाली टीम, उसके अधिकारियों और खिलाड़ियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए दूसरे विकल्पों पर भी विचार कर रहा है।''रियान ने अपनी गलती मान ली रियान को IPL के कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.21 को तोड़ने का दोषी पाया गया, ज...