नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- वेपिंग कांड के बाद राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। वह आईपीएल 2026 के 40वें मैच में ड्रेसिंग रूम में ई-सिगरेट पीते हुए नजर आए थे। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) जल्द पराग के खिलाफ सख्त कदम उठा सकता है। उन्हें खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन दोषी पाया गया है। उनके खाते में डिमेरिट प्वाइंट भी जोड़ा गया है।खबर अपडेट हो रही.

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...