नई दिल्ली, नवम्बर 2 -- नई SUV के साथ दिवाली सेलीब्रेट करना चाहते हैं, तो हुंडई (Hyundai) आपके लिए धमाकेदार ऑफर लेकर हाजिर है। Auto Punditz की रिपोर्ट के अनुसार हुंडई नवंबर 2026 में अपनी एसयूवी रेंज पर तगड़े बेनिफिट्स दे रही है। रिपोर्ट की मानें, तो इस महीने कंपनी Exter, Venue, Bayon, Creta, Creta N Line, Creta Electric और Alcazar पर 1.25 लाख रुपये तक के बेनिफिट्स दे रही है। आइए जानते हैं डीटेल।एक्सटर पर 55 हजार रुपये तक की बचत नवंबर में पुरानी एक्सटर और नए मॉडल पर अलग-अलग ऑफर दिए जा रहे हैं। पुरानी एक्सटर के EX Petrol, EX(O) Petrol और EX Dual CNG वेरिएंट पर 10 हजार रुपये तक के बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। इसके दूसरे वेरिएंट पर 55 हजार रुपये तक की छूट मिल सकती है। वहीं, नई एक्सटर के HX2 Petrol और सीएनजी वेरिएंट पर 10 हजार रुपये तक और बाकी वेर...