देवरिया, जुलाई 11 -- भलुअनी, हिन्दुस्तान संवाद। वेनेजुएला से मर्चेंट नेवी कर्मी के आए शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मस्तिष्क, हृदय, फेफड़ा समेत अन्य आतंरिक अंग गायब होने का मामला शुक्रवार को प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद तक पहुंच गया। प्रमुख सचिव गृह ने तत्काल डीएम मधुसूदन हुल्गी से बातचीत की और मामले में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएम ने भी मामले में केस दर्ज कराने के साथ ही आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। यह भी पढ़ें- Bokaro News: चंदनकियारी की तीन हत्याएं बनी पुलिस के लिए चुनौतीशव का परिवहन भलुअनी थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर (लगड़ा बाजार) के रहने वाले राकेश चौहान (33) पुत्र रामदेव आठ वर्ष पहले मर्चेंट नेवी में गए। उनके मर्चेंट नेवी में जाने के बाद परिवार की स्थिति मजबूत होने लगी। नवंबर माह 2025 में वेनेजुएला गए थे। प...