देवरिया, जुलाई 6 -- देवरिया, निज संवाददाता। वेनेजुएला से मर्चेंट नेवी कर्मी के आए शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मस्तिष्क, हृदय, फेफड़ा समेत अन्य आतंरिक अंग गायब होने के मामले को अब दूतावास ने भी संज्ञान ले लिया है। डीएम व एसपी भी प्रकरण की अपने स्तर से जांच करा रहे हैं और सीएमओ से पोस्टमार्टम रिपोर्ट तलब की है। उधर परिवार के लोग अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलेंगे और न्याय की गुहार लगाएंगे। भलुअनी थाना क्षेत्र के ग्राम भगवानपुर (लगड़ा बाजार) के रहने वाले राकेश चौहान (33) पुत्र रामदेव आठ वर्ष पहले मर्चेंट नेवी में गए। उनके मर्चेंट नेवी में जाने के बाद परिवार की स्थिति मजबूत होने लगी। नवंबर माह 2025 में वेनेजुएला गए थे। परिजनों के अनुसार वह अपने पिता व परिवार के लोगों से हर दिन बात करते थे, जब छह मई को उनका फोन घर नहीं आया तो पिता न...