नई दिल्ली, जनवरी 3 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप और हमलों के खिलाफ छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) रविवार को जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन करेगा। आइसा ने इस हमले को एक संप्रभु देश के आंतरिक मामलों में खुला दखल बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है। आइसा का कहना है कि अमेरिका द्वारा वेनेजुएला पर की गई कार्रवाई अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन है और यह वहां के आम नागरिकों के जीवन, शांति और लोकतांत्रिक अधिकारों पर सीधा हमला है। संगठन के अनुसार, साम्राज्यवादी नीतियों के तहत कमजोर देशों पर सैन्य और राजनीतिक दबाव बनाना पूरी दुनिया के लिए खतरनाक प्रवृत्ति है। प्रदर्शन के दौरान आइसा कार्यकर्ता अमेरिकी हस्तक्षेप के विरोध में नारेबाजी करेंगे और भारत सरकार से भी इस मुद्दे पर स्पष्ट और स्वतंत्र विदेश नी...