वॉशिंगटन, जनवरी 3 -- काराकास में शनिवार को हुए अमेरिकी हमलों के बाद वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका ने पकड़ लिया है। दोनों इस समय अमेरिका के गिरफ्त में हैं और उन्हें वेनेजुएला से बाहर ले जाया गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हमलों के बाद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया है कि इस ऑपरेशन को अमेरिकी लॉ एनफोर्समेंट के साथ मिलकर किया गया है। डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ' पर लिखा, ''अमेरिका ने वेनेजुएला और उसके नेता, राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के खिलाफ एक बड़े पैमाने पर हमला सफलतापूर्वक किया है। उन्हें उनकी पत्नी के साथ पकड़ लिया गया है और देश से बाहर ले जाया गया है। यह ऑपरेशन अमेरिकी लॉ एनफोर्समेंट के साथ मिलकर किया गया था। ज्यादा जानकारी जल्द ही दी जाएगी। आज सुबह 11 बजे, मार-ए-लागो म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.