बरेली, जनवरी 5 -- सेठ दामोदर पार्क में रविवार को विभिन्न जनसंगठनों के कार्यकर्ताओं ने वेनेजुएला पर अमेरिकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया और अमेरिकी साम्राज्यवाद व डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया। इससे पहले हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि वेनेजुएला पर हमला लोकतांत्रिक हस्तक्षेप नहीं, बल्कि प्राकृतिक संसाधनों पर कब्जे की कोशिश है। इंकलाबी मजदूर केंद्र के हरगोविंद ने कहा कि हम अमेरिकी साम्राज्यवादियों के इस हमले का पुरजोर विरोध करते हैं। परिवर्तनकामी छात्र संगठन के सचिव कैलाश ने कहा कि वेनेजुएला पर अमेरिकी साम्राज्यवादियों के इस हमले की चौतरफा निंदा की जानी चाहिए। टेंपो चालक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णपाल ने कहा दुनिया में अमेरिकी साम्राज्यवादी लोकतंत्र के ठेकेदार बने घूम रहे हैं। लेकिन पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा लोगों की मौत के जिम्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.