बिहारशरीफ, अप्रैल 30 -- हरनौत, निज संवाददाता। वेना थाना क्षेत्र के एनएच 20, बख्तियारपुर-रजौली मार्ग पर वेना ब्रह्मस्थान के पास बुधवार की शाम ओवरब्रिज पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गयी। मृतक की पहचान नहीं हो पायी है। थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि राहगीरों ने घटना की सूचना दी थी। जब तक पुलिस वहां पहुंचती, युवक की मौत हो चुकी थी। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को रखा गया है। मृतक की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। (हरनौत से श्रवण लाल)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...