बिहारशरीफ, मार्च 20 -- रहुई, निज संवाददाता। प्रखंड के वेना रेलवे माल गोदाम परिसर में श्रमिकों को चार नए श्रम संहिता (कोड) की जानकारी दी गयी। शिविर में दर्जनों श्रमिक शामिल हुए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी डॉ. रामानंद यादव व संगठन मंत्री संदीप कुमार ने श्रमिकों को उनके अधिकारों और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी। उन्होंने श्रमिकों को बताया कि नई श्रम संहिताएं उनके हितों की रक्षा और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से लागू की गई हैं। डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मान-धन योजना के बारे में बताया। मौके पर बुस्टन पटेल, कुंदन कुमार व अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...