बिहारशरीफ, मई 7 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। वेना रेलवे स्टेशन पर राजगीर-पटना फास्ट मेमो का ठहराव नहीं है। इससे आस-पास के दर्जनों गांवों के लोगों को काफी परेशानी होती है। जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला सचिव धर्मेंद्र कुमार ने सांसद कौशलेंद्र कुमार को वेना स्टेशन पर इस ट्रेन के ठहराव करवाने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने बताया कि सुबह में राजगीर दानापुर और श्रमजीवी एक्सप्रेस यहां ठहरती है। इसमें काफी भीड़ रहती है। इस कारण कई बार ट्रेन छुट जाती है। इसके ठहराव होने से स्थानीय लोगों को काफी लाभ होगा। (बिहारशरीफ से कुमार कौशलेंद्र) यह भी पढ़ें- अररिया: जोगबनी-भागलपुर ट्रेन सेवा शुरू होने से कम होगी यात्रियों मुश्किलें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...