बिहारशरीफ, फरवरी 27 -- रहुई, निज संवाददाता। वेना थाना क्षेत्र के स्टेशन चौक के पास गुरुवार की देर शाम पुलिस ने अवैध मिनी राइफल के साथ एक युवक को दबोच लिया है। सदर डीएसपी-टू संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान दो-तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। जवानों ने खदेड़कर बंगौरिया गांव के अक्षय कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके मोबाइल में राफइल के साथ उसका फोटो मिला। उसकी निशानदेही पर उसके घर से हथियार बरामद किया गया। छापेमारी टीम में चंद्रमा यादव, राकेश रंजन, राजेन्द्र कुमार, संदीप कुमार, विनोद पासवान, शंकर कुमार शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...