बिहारशरीफ, फरवरी 18 -- रहुई, निज संवाददाता। वेना थाना क्षेत्र के शिवाय बिगहा गांव के पास अनियंत्रित बाइक सवार ने घर के पास खेल रही बच्ची को धक्का मार दिया। गंभीर रूप से जख्मी बच्ची की बुधवार को इलाज के दौरान मौत हो गयी। मृतका गया जिला के कारूबिगहा गांव निवासी वीरमणी प्रसाद की सात वर्षीया पुत्र अमृता कुमारी थी। वह अपने ननिहाल शिवाय बिगहा गांव में रहती थी। हादसे के बाद उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से बुधवार की सुबह रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल लाने पर चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि बाइक सवार की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.